अब तक 59.04 लाख संक्रमित, रूस में 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए: महामारी को देखते हुए ब्रिक्स सम्मेलन स्थगित किया गया

दुनिया में अब तक 59लाख 4हजार 658लोग संक्रमित हैं। 25लाख 79हजार 629लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 62हजार 10हो गया है। रूस में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 371 नए मामले सामने आए हैं। महामारी को देखते हुए रूस ने ब्रिक्स( ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समूह और शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन (एसओ) का सम्मेलन स्थगित कर दिया। इन दोनों समूहों का सम्मेलन इस साल रूस की अध्यक्षता में होने वाला था।

महामारी की स्थिति को देखते हुए एससीओ और ब्रिक्स समिट कीअगली तारीख सदस्य देशों को बताईजाएगी।रूस में अब तक कुल 3 लाख 79 हजार 051 मामले सामने आए हैं। 4 हजार 142 मौतें हुई हैं और 1 लाख 50 हजार 993 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,68,461 1,03,330 4,98,725
ब्राजील 4,38,812 26,764 1,93,181
रूस 3,79,051 4,142 1,50,993
स्पेन 2,84,986 27,119 1,96,958
ब्रिटेन 2,69,127 37,837 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,82,313 8,555 1,63,200
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369
भारत 1,65,348 4,710 70,786

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

ब्राजील से लौट सकेंगे अमेरिकी लोग: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्राजील पर लगाया गया ट्रैवेल बैन सख्त है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्राजील से लौटने के इच्छुक अमेरिकी नागरिकों को अपने देश आने की इजाजत दी जाएगी। यह ठीक चीन से आने पर लगाए गए बैन की तरह है। हम इतने सख्त नहीं हो सकते कि अमेरिकी लोगों को उनके देश में आने की इजाजत न दी जा सके। अमेरिका ने पिछले हफ्ते ब्राजील से आने वालों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी।

ब्रिटेन सोमवार से पाबंदिया हटाना शुरू करेगा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने गुरुवार को कहा कि देश में सोमवार से पाबंदिया हटानी शुरू की जाएगी। इसे कई चरणों में धीरेे-धीरे हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाबंदियों में यह छूट इस बात पर निर्भर है कि वायरस नियंत्रित रहे। हमने साथ मिलकरसंक्रमण रोकने में हासिल किया है, उसे बेकार नहीं कर सकते। लॉकडाउन के मौजूदा नियमों में दी जा रही छूट सिमित है। लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर 6 लोगों को घर के बाहर एक साथ जुटने की इजाजत दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रूस की राजधानी मॉस्को के एक अस्पताल में बुधवार को स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। पिछले 24 घंटे में यहां 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XcPpGJ
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें