केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि देश में फुटबॉल को बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर लीग को विकसित करना होगा औऱ इसके लिए पहला कदम खेल को स्कूलों तक ले जाना होगा। रिजिजू ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा लॉकडाउन के दौरान शुरू किए गए ऑनलाइन कोचिंग कोर्स के एक सेशन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन कोर्स से पूरे देश में कोचिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
इस ऑनलाइन कोर्स में करीब 1000 लोग जुड़े और कई एक्सपर्ट ने उन्हें कोचिंग से जुड़ी बारीकियां समझाईं। यह ऑनलाइन कोर्स तीन मई तक चलेगा।खेल मंत्री नेएआईएफएफ और खिलाड़ियों द्वारा कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में मदद देने की भी तारीफ की।
फुटबॉल मेरे लिए जीने का तरीका: रिजिजू
रिजिजूनेकहा- फुटबॉल मेरे लिए एक जुनून जैसा है और यह जीने का तरीका भी है। आपको यह जानना जरुरी है कि मैं जिस क्षेत्र से आता हूं वहां इस खेल को काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फुटबॉल का माहौल तैयार करने के प्रयास में कामयाब रहे हैं। हमें इसका फायदा उठाना है और सबसे बड़ा कोचिंग प्रोग्राम शुरू करना है। उन्होंने कहा किजब हम भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की बात करते हैं तो फुटबॉल को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हमें खेल में ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरुरत है। फुटबॉल खेल से अधिक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KPQddF
via IFTTT
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें