मंदिर के एक सेवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रथयात्रा में शामिल सेवकों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का टेस्ट, 4 हेल्थ सेंटर बनाए

पुरी. जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन पुरी में कोरोना टेस्ट का कैम्प लगाया गया। रथयात्रा में शामिल लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने इन लोगों को मास्क और सेनेटाइजर भी बांटे। इस कैम्प में मंदिर के सेवकों के साथ यात्रा में शामिल हुए पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट किया गया।

मंदिर के सेवकों के साथ ही उनके परिवार के लिए चार अलग-अलग हेल्थ सेंटर भी लगाए गए। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक ही रथयात्रा निकाली गई। इसके लिए मंदिर के 1100 से ज्यादा सेवादारों का कोरोना टेस्ट किया गया था। मंगलवार को ही एक सेवादार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सारे कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the corona positive of a servant of the temple, 4 health centers were constructed for the test of the servants and police-administrative officers involved in the rath yatra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZzt3e
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें