54 साल पहले अमेरिका में पहली बार प्रसारित हुआ था स्टार ट्रैक, जो बना दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया फ्रेंचाइज; आज वर्ल्ड लिटरेसी डे भी

यदि आप साइंस-फिक्शन यानी साई-फाई के दीवाने हैं तो स्टार ट्रैक के बारे में जरूर सुन रखा होगा। अमेरिकी चैनल एनबीसी पर 1966 से शुरू हुआ सिलसिला आज भी आगे बढ़ रहा है। इसे अमेरिकी मनोरंजन उद्योग के सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स में एक माना जाता है।

यह टीवी शो 23वीं सदी के आविष्कारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ प्लेनेट्स ने स्टारशिप यूएसएस एंटरप्राइज बनाया था, जिसके क्रू मेंबर्स के एडवेंचर्स पर इस शो की कहानी आगे बढ़ती थी।

स्टार ट्रैक की ओरिजिनल सीरीज के अलावा नौ स्पिन-ऑफ टीवी सीरीज और 6 फिल्मों की एक फिल्म फ्रेंचाइज शामिल है। कई मीडिया में अलग-अलग एडॉप्टेशन हुए। सबसे नया स्टार ट्रैक 2017 में आया, जिसमें स्टार ट्रैकः डिस्कवरी, पिकार्ड, शॉर्ट ट्रेक्स और लोवर डेक्स सीरीज शामिल हैं। यह डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हुए हैं। दो और टीवी सीरीज अब भी बन रही है- स्टार ट्रैकः स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स और स्टार ट्रैकः प्रोडिजी।

प्रेसिडेंट फोर्ड ने निक्सन को माफ किया

यह अमेरिकी इतिहास का सबसे रोचक किस्सा है। अमेरिका के 38वें राष्ट्रपति गेराल्ड आर फोर्ड ने प्रोक्लेमेशन 4311 जारी किया। इसमें उन्होंने आज ही के दिन 1974 में रिचर्ड निक्सन को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर उनकी भूमिका में किए गए अपराधों के लिए माफ किया था। अगस्त 1974 में निक्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

वह अमेरिकी इतिहास में इकलौते राष्ट्रपति हैं, जिन्हें इस्तीफा देना पड़ा। वाटरगेट स्कैंडल में उनकी भूमिका को देखते हुए उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी। यह माफी भी विवादित थी। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इसने फोर्ड की अक्षमता को साबित किया और इसी वजह से वे दो साल बाद के चुनावों में हार गए थे।

फोर्ड और निक्सन। उस समय निक्सन अमेरिका के राष्ट्रपति और फोर्ड उपराष्ट्रपति थे।

14 साल पहले हुआ मालेगांव ब्लास्ट

आज से करीब 14 साल पहले 8 सितंबर 2006 को नासिक जिले के मालेगांव में ब्लास्ट हुए थे। शुरुआत में महाराष्ट्र के एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने सिमी को आरोपी ठहराया। सीबीआई ने भी इसी दावे की पुष्टि की। लेकिन, जब यह जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथ में गई तो मामला ही पलट गया।

एनआईए ने 2013 में दाखिल चार्जशीट में अभिनव भारत ग्रुप पर आरोप लगाए गए। चार लोगों को आरोपी बनाया था। इस हादसे में 37 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मालेगांव में 2008 में भी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 8 लोग मारे गए थे।

8 सितंबर 2006 को मालेगांव ब्लास्ट में 35 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

इतिहास में 8 सितंबर को इन घटनाओं के लिए भी जाना जाता है-

  • 1271ः जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
  • 1320ः गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
  • 1449ः टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
  • 1689ः चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 1926ः संगीतकार, फिल्म निर्माता भारत रत्न भूपेन हजारिका का जन्म हुआ था।
  • 1933ः हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ।
  • 1951ः जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1952ः जेनेवा में काॅपीराइट के लिए पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किए हस्ताक्षर।
  • 1960ः पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ।
  • 1962ः चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
  • 1966ः संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार वर्ल्ड लिटरेसी डे मनाया, जिसे आज भी मनाया जाता है।
  • 1988ः व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे थे।
  • 1991ः मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
  • 2009ः भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नई सुविधाओं से तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 6th/ What Happened Today | Ford pardons NIxon| Star Trek begun today in 1966| World Literacy Day| Malegaon Blast 2006


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-september-8th-star-trek-aired-in-1966-on-nbc-world-literacy-day-today-127697410.html
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें