शुक्र, चंद्रमा और शनि की वजह से आज 8 राशियों के लिए हो सकता है नुकसान वाला दिन

14 अक्टूबर, बुधवार को चंद्रमा दिनभर सिंह राशि में शुक्र के साथ रहेगा। जिससे चंद्रमा और शनि के बीच षड़ाष्टक योग बन रहा है। इस अशुभ स्थिति के कारण कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोगों को नुकसान हो सकता है। मेहनत और तनाव भी बढ़ सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक वृष, मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इन 5 राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, मेष, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। इन 4 राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- आज धार्मिक तथा समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। जिससे आपको मानसिक सुख व मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। आपके प्रतिद्वंदी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- आपकी जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार करना आवश्यक है। इस समय आर्थिक स्थिति भी कुछ धीमी रहेगी। धैर्य और संयम बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसाय मुनाफा दायक रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अपने सहयोगियों की भी सलाह अवश्य लें। उनका सहयोग आपके व्यवसाय में लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर-परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से माहौल सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मनोबल में कमीं व थकान हावी हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष - पॉजिटिव- अध्यात्म और धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियों के प्रति आपकी रूचि व आस्था रहेगी। और इसके कारण आपके व्यवहार में भी बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन आया है। स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं को जीत हासिल हो सकती हैं। इसलिए पूरी मेहनत व शिद्दत से अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहें।
नेगेटिव- संयुक्त परिवारों में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। इसलिए धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखना अति आवश्यक है। पैतृक संपत्ति संबंधी किसी कार्य में रुकावट आने से तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर की योजनाएं व कार्यशैली व्यवसाय के प्रति लाभदायक साबित होगी। इस समय आपको कोई निर्णय लेने में दिक्कत महसूस होगी। बेहतर होगा कि अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग समस्याओं से उबरने में सहायक रहेगा। मनोरंजन आदि में समय व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- गैस व कब्ज जैसी परेशानी रहेगी। कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन - पॉजिटिव- आज आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी।
नेगेटिव- अपने घर तथा व्यवसाय पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है। क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपसी संबंधों पर पड़ेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में भी इस समय व्यवधान आ रहे हैं।
व्यवसाय- व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। इससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी और मन लगाकर काम करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
लव- पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं पर विचार विमर्श करें। अवश्य ही समाधान निकलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- तनाव व चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क - पॉजिटिव- आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त होकर आगे बढ़ेंगे। और सफलता भी हासिल होगी। कोई धार्मिक अनुष्ठान आदि भी संपन्न हो सकता है। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे।
नेगेटिव- आज एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है। क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। एक के बाद एक परेशानियां आएगी। परंतु संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है। स्टाफ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। समय रहते उनको निपटा लें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और गर्मी जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह - पॉजिटिव- आज आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में आपकी विशेष पहचान बनेगी। इसलिए परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाएं।
नेगेटिव- धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है। यह समय योजनाओं की रूपरेखा बनाने का है। किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्थितियां यथावत रहेगी। आज किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम ना ही करें तो उचित रहेगा। क्योंकि नुकसान होने की संभावना बन रही है। किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करें। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें।
लव- पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न ना होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। तथा देशी इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या - पॉजिटिव- आज किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से भी मुक्ति मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें। किसी प्रकार की चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। गंभीरता से अपने इन महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।
लव- आपके तनाव व गुस्से का असर घर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे। और पुनः अपने अंदर आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहा-सुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि इन नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहंे। तथा अपना ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का प्रयास करें। इस समय में ग्रह स्थितियां उत्तम बनी हुई है। आपको सफलता हासिल होगी तथा नए आर्डर भी प्राप्त होंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें, किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है।
लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। और परिवार में सुख शांति व मधुर वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक - पॉजिटिव- अगर घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। परंतु वास्तु संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य के भी सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता पर संयम रखें। क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे-संबंधी से भी कहासुनी हो सकती हैं। इसलिए आज किसी के साथ मिलना-जुलना स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही काम निपटाने की कोशिश करें। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।
लव- जीवन साथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं। योगा और व्यायाम को नियमित रूप से करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

धनु - पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों में बदलाव लाने हेतु किसी संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। आपकी वहां उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में ही मिलेगा, परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी।
नेगेटिव- घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जिससे वे अपने आप उपेक्षित महसूस ना करें। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर - पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। तथा कोई निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। संतान की विदेश जाने संबंधित कार्यवाही शुरू हो जाएगी। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में तल्खी व क्रोध आपको ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। वसीयत संबंधी मामले उठ सकते हैं। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। आपके अधिकतर काम स्वतः ही बनते जाएंगे। स्टाफ का आपके कार्यों के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से अवश्य संपर्क करें।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध खुशनुमा रहेंगे। तथा मित्रों के साथ मेल मिलाप भी प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ - पॉजिटिव- समय सर्व लाभकारी है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखारेगा। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। समय रहते इनका समाधान कर लेंगेे तो अच्छा रहेगा।
व्यवसाय- इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आपके निर्णय सर्वोपरि व फायदेमंद रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या रह सकती हैं। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। अचानक ही किसी असंभव कार्य के संभव होने से मन मे अति प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपका ईगो व क्रोध पूर्ण रवैया कुछ रिश्तों में दरार डाल सकता है।
व्यवसाय- अगर व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसको हल करने का प्रयास करें। काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा अपने सहयोगियों के साथ ही संबंध खराब हो सकते हैं।
लव- घर के मामलों में बहुत अधिक हस्तक्षेप ना करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (14th October 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33XRb26
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें