मकर राशि के लोगों को लग सकती है चोट, कुंभ वालों के लिए हो सकता है तनाव वाला दिन

23 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा मकर राशि में शनि के साथ रहेगा। शनि और चंद्रमा की युति बनने से 7 राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कोई भी फैसला अच्छे से सोच-समझकर ही लेना होगा। निवेश और लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। कामकाज को लेकर तनाव बढ़ सकता है। इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, तुला और धनु राशि वाले लोग सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे। इन 5 राशियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप की दबी हुई कोई प्रतिभा लोगों के समक्ष उजागर होगी। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। कभी-कभी आपका उत्तेजित हो जाना और जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाता है। अपने इस स्वभाव पर नियंत्रण रखे।
व्यवसाय- आय के नए स्रोत खुलेंगे। अगर आपने किसी नवीन कार्य के शुरू करने संबंधी योजना बनाई है, तो उस पर तुरंत अमल करें, सफलता दायक योग बने हुए हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों के साथ आपके मधुर संबंध फायदेमंद साबित होंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही माइग्रेन जैसी परेशानी से राहत मिलेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृष - पॉजिटिव- आज दिनचर्या की गतिविधियों से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने के लिए समय व्यतीत करेंगे। तथा अध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रहेगी। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधी या मित्र से किसी बात को लेकर संबंधों में कटुता आ सकती है। सावधान रहें क्योंकि आपकी कोई गुप्त बात भी सार्वजनिक होने की आशंका है। धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन या किसी धार्मिक स्थल में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
व्यवसाय- बीमा, शेयर्स, आदि से व्यवसाय जुड़े लोग आज अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और बेहतरीन मुनाफा कमाएंगे। यदि व्यवसायिक स्थल पर कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वास्तु सुधार संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें, ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।
लव- अपने विशेष कार्य में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, आपको उचित समाधान प्राप्त होगा। तथा आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन - पॉजिटिव- किसी को उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, इसलिए उसे वसूल करने में अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें। आज रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती हैं। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें, क्योंकि इस समय अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए सावधान रहें। बेहतर होगा कि आज ज्यादा मेलजोल ही ना रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दबाजी की बजाय गंभीरता व सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें अन्यथा काम की गति धीमी हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम को पूरी लगन से करने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को उचित तरीके से निभाएंगे।
स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी स्थिति रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क - पॉजिटिव- पारिवारिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने तथा शॉपिंग वगैराह करने में समय व्यतीत होगा। आज रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकालेंगे। घर में रिश्तेदारों का भी आगमन होगा।
नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं। बाहरी गतिविधियों में उनका ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा।
व्यवसाय- आज दोपहर बाद लाभदायक स्थितियां बन रही है, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे करने संबंधी रूपरेखा बना लें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श होगा।
लव- जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। समय रहते आपस में बैठकर इसे सुलझा लें। अन्यथा घर की बातें बाहर निकल सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खानपान के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह - पॉजिटिव- कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धार्मिक संस्थाओं के सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेते समय घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।
व्यवसाय- आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कर्जा ना लें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अधिक कार्यभार रहेगा।
लव- घर का वातावरण मधुर व खुशनुमा बना रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतरीन रिश्ता भी आ सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान व पैरों में दर्द जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। और उनके साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- परंतु इस बात का अवश्य ध्यान रखना है कि आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव में सरलता व सौम्यता बनाकर रखना अति आवश्यक है। पारिवारिक लोगों के कार्यों में अत्यधिक हस्तक्षेप भी ना करें।
व्यवसाय- व्यापार में कार्यभार की बहुत अधिकता रहेगी। और अधिक मेहनत तथा परिणाम कम ही हासिल होंगे। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मौसम में बदलाव की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला - पॉजिटिव- आपके सकारात्मक तथा सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार तथा समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी चल रही है, तो आज उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।
नेगेटिव- पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी के बहकावे में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए दूसरों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- आज आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने की पूरी संभावना है। अपना अधिक समय मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे।
लव- किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधी कोई उचित रिश्ता आने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने खानपान, व्यायाम और दिनचर्या के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक - पॉजिटिव- आज ग्रह स्थितियां तथा भाग्य पूर्ण रूप से आपके पक्ष में है। आपको चमत्कारिक रूप से कोई उपलब्धि हासिल होगी। किसी भावी लक्ष्य की भी प्राप्ति होगी। आपमें आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- सामाजिक कार्यों के अलावा अपने पर्सनल कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखें। दिन भर के कार्यों की एक रूपरेखा बनाकर काम करें, ताकि सभी काम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
व्यवसाय- व्यापार में बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। बीच-बीच में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु आप अपनी समझदारी व काबिलियत द्वारा समस्याओं का हल पाने में सक्षम भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव- परिवार के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे पारिवारिक वातावरण मधुर व खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु - पॉजिटिव- आपको अपने द्वारा किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्यों को संपन्न करें। सामाजिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। आज कोई भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का कार्य भी संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- विद्यार्थी व युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सचेत रहंे। मित्र या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। ये लोग जलन की भावना से आपके बारे में कोई गलत सूचना या अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से समाज में कुछ बदनामी की भी आशंका है।
व्यवसाय- व्यापार में नए काम की शुरुआत की योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने का उचित समय है। इसलिए कोशिश करते रहें। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा भी पूरी होगी, जो भविष्य संबंधी उत्तम रास्तों को प्रशस्त करेगी।
लव- घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर - पॉजिटिव- आप कुछ गलतियों से सीख लेकर अपने वर्तमान में और अधिक बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। तथा इस तरह की कोशिशों से लोगों के साथ संबंधों में भी आश्चर्यजनक सुधार आएगा।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में इगो ना उत्पन्न होने दें। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों की सलाह लेने में परहेज ना करें। उनका मार्गदर्शन व सहयोग आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। इसलिए आपसी संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें। कार्य को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों मे परिणित हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतें। क्योंकि चोट लगने या दुर्घटना होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ - पॉजिटिव- आज अचानक ही किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। जिससे आप अपने आपको मानसिक तथा भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। आज प्रकृति आपका भरपूर सहयोग कर रही है। अपनी पूरी क्षमता व मेहनत अपने कार्यों को पूरा करने में लगा देंगे तो अवश्य ही सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- क्रोध और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। दूसरों की फिजूल बातों को नजरअंदाज ही करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रोडक्शन संबंधी कार्यों में कमीं आने से तनाव रह सकता है। मार्केटिंग तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने में अपना अधिक समय व्यतीत करें। कुछ पेमेंट आ जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। जिससे घर में खुशनुमा व सुखद माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - पॉजिटिव- धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में अत्यधिक समय व्यतीत होगा। तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। इस तरह के संपर्क आपके लिए मुनाफा दायक भी साबित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। बच्चों की पढ़ाई संबंधी प्रोग्रेस देखकर मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व आत्म बल को बढ़ाना ज्यादा उचित है। घर के बड़े बुजुर्गों व अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें, इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। टैक्स संबंधी किसी भी कार्य को टालने की अपेक्षा तुरंत ही कंप्लीट करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति ज्यादा सजग रहें, क्योंकि कोई कंप्लेंट होने की आशंका बन रही है।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। तथा कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्त्रियां अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली रंग- बसन्ती, भाग्यशाली अंक- 9



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (23th October 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34nmTWy
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें