पारिवारिक और निजी रिश्तों के लिए कुछ परेशानी, काम से मन उचटने का हो सकता है दिन

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन आराम, यात्रा और पारिवारिक मसलों को सुलझाने का हो सकता है। कुछ लोगों को अपने रिश्तों की मर्यादाओं का ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों के लिए वीकेंड प्लान बनाने का दिन हो सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए करियर या काम पर फोकस करने का दिन है। मेष राशि वालों के लिए रिश्तों में सही-गलत के दायरे को पहचानने की आवश्यकता, वृष राशि वालों के लिए कहीं घूमने जाने की योजना बनाने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए खुद को मोटिवेट करने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष - JUSTICE

रिश्तों से जुड़ी बातों को सही या गलत के दायरे में बनाए रखना, आपके लिए आज मुश्किल हो सकता है। दो बातों में से किसी एक का चुनाव करना आपको तकलीफ दे सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में खुद को सही साबित करने की जिद ना रखें। काम की जगह पर भी आपको व्यक्तिगत रिलेशनशिप्स और काम से जुड़ी बातों को अलग अलग रखना सीखना होगा।
करियर - लॉ से जुड़े लोग अपने काम को बखूबी निभा पाएंगे ।
लव - पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
हेल्थ - मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता होगी।

  • वृषभ - THE FOOL

काम से ज्यादा मौज मस्ती में आपका मन लगा रहेगा। आपके कर्म और व्यवहार का असर आपके आसपास के छोटे बच्चों पर हो सकता है इसलिए उनके सामने योग्य उदाहरण स्थापित करने की कोशिश करें। मित्रों से मेलजोल बना रहेगा। परिवार से ज्यादा मित्रों के साथ दिन व्यस्त रहेगा। मित्रों के साथ पिकनिक या रोडट्रिप मन को तरोताजा बनाने के लिए सहायक होगी।
करियर - अपनी क्षमता के अनुसार ही रिस्क लें।
लव - पार्टनर का आप के प्रति प्रेम बढ़ेगा।
हेल्थ - तनाव के कारण कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

  • मिथुन - NINE OF CUPS

जब तक आज आपका काम पूरा होता नहीं होता या काम की वजह से आपको मन की शांति मिलती नहीं, तब तक आप को रुकना नहीं है। काम करते समय आपको बार-बार छोड़ देने का ख्याल मन में आ सकता है। फिर भी आप खुद को प्रेरित करके ध्यान बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अंत में जीत आपकी ही होगी। अपने व्यक्तिमत्व के बदलाव को देखकर आप को आत्मिक समाधान प्राप्त होगा।
करियर - योजना के अनुसार काम करें, स्ट्रेस कम होगा।
लव - पार्टनर्स में कंपैटिबिलिटी होने की वजह से सुख और शांति बनी रहेगी।
हेल्थ - गलत खान-पान का असर वजन पर हो सकता है, सतर्क रहें।

  • कर्क - EIGHT OF CUPS

काम में अधिक उलझन की वजह से आप परिवार को वक्त नहीं दे पाएंगे। इस बात से आपको नाराजगी हो सकती है। आज काफी सारी बातों को अकेले ही हैंडल करना पड़ेंगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। लेकिन, आपकी लगन काम को पूरा करने के लिए मददगार होगी। चाहे जो भी कठिनाइयां आएं, आज आप जल्दी हार नहीं मानेंगे।
करियर - आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास जारी रहेगा।
लव - लव लाइफ से जुड़े विचार बदलने के लिए अपने अंदर बदलाव लाना जरूरी होगा।
हेल्थ - आपका स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।

  • सिंह - QUEEN OF WANDS

सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। आज सारे काम आपके मर्जी के अनुसार ही होंगे। आपके आसपास की परिस्थिति और परिवार पर आपका पूरा काबू होगा। अपने नेतृत्व के गुण से आप सभी स्तरों पर लोगों को योग्य दिशा प्रदान करने के लिए कामयाब रहेंगे। लोगों की उन्नति के साथ-साथ आपको अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी सोचना जरूरी होगा।
करियर - ब्यूटी और फैशन से जुड़े लोग काम से जुड़ी बातों की खुले में चर्चा ना करें।
लव - पार्टनर का आपके प्रति आदर बढ़ेगा।
हेल्थ - महिलाओं को स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए नेचुरल मेडिसिंस की जरूरत होगी ।

  • कन्या - THREE OF CUPS

जीवन में आ रहे बदलाव का आनंद आज आप परिवार सहित ले सकते हैं। भाई-बहन के साथ आपके संबंध और भी अच्छे होंगे। परिवार के किसी व्यक्ति की प्रगति आपको आनंद देगी। नए लोगों से मिलना जुलना होगा, जो आपका सोशल सर्किल बढ़ाने में मददगार होगा। पुराने मित्र से हुई मुलाकात आपको आनंद देगी और अपने अंदर बचपन से अभी तक आए हुए बदलाव का अहसास भी दिलाएगी। परिवार के सदस्य की आर्थिक सहायता करने से पहले उनके आपके प्रति विचारों को समझने की जरूरत होगी।
करियर - आईटी में काम करने वालों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव - पार्टनर द्वारा नए लोगों से जान पहचान हो सकती है।
हेल्थ - मद्य सेवन सीमित स्तर पर करें।

  • तुला - KING OF WANDS

जीवन के किसी एक ही विषय पर अधिक ध्यान देने की वजह से बाकी स्तरों पर असर पड़ सकता है या आपको जीवन से जुड़ी बाकी बातों में अधोगति प्राप्त हो सकती है। अपने विचारों को विस्तारित करें। यदि आपका मतभेद किसी से हो रहा हो, तो उनके विचारों को जानकर ही उनके बारे में अपनी राय बनाएं। आर्थिक स्तर पर चिंता बनी रहेगी जिसका असर आपके निजी रिश्तो पर हो सकता है।
करियर - काम से जुड़े अपने विजन को योग्य पद्धति से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करें।
लव - पार्टनर का अड़ियल स्वभाव आपको बेचैन बना सकता है।
हेल्थ - छाती से जुड़े हुए विकारों के बारे में योग्य चिकित्सकीय सलाह लें।

  • वृश्चिक - ACE OF SWORDS

आप आज जिस भी काम को हाथ लगाएंगे उसमें ना केवल प्रगति मिलेगी बल्कि आपका सम्मान और भी बढ़ेगा। जटिल प्रश्न का उत्तर आप आसानी से निकाल पाएंगे। समस्याओं से लड़ने का जज्बा आपको विजेता बनाएगा ही और आपके आसपास की परिस्थिति में सुधार भी लाएगा। मन में किया निश्चित पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। रिश्तेदार और मित्रों में आपके बारे में सकारात्मक चर्चा होगी।
करियर - काम में मिले यश के द्वारा और भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
लव - काम की वजह से लव लाइफ से ध्यान हट सकता है।
हेल्थ - अपने जीवन शैली के बदलाव और निश्चय से आरोग्य में सुधार दिखेगा।

  • धनु - FOUR OF PENTACLES

भविष्य में लगने वाली आर्थिक जरूरतों की चिंता आज आपको बेचैन बना देगी। अधिक विचार और चिंता के कारण आप काम और परिवार दोनों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार से जुड़े सभी लोगों की समस्या का समाधान देने की कोशिश न करें। हम इंसान हैं और हर इंसान की कुछ ना कुछ लिमिटेशंस होती है। यही लिमिटेशंस को अपनी ना कामयाबी समझने की गलती ना करें।
करियर - पैसों की वजह से काम में रूकावट आ सकती है।
लव - पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना पछतावे का कारण हो सकता है।
हेल्थ - घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।

  • मकर - KING OF PENTACLES

काम और पैसों में आई हुई प्रगति की वजह से आज थोड़ा आलस महसूस हो सकता है। आज का अधिक समय भौतिक सुखों का स्वाद लेने में बीत सकता है। महत्वपूर्ण कामों को अनदेखा न करें या उन कामों के लिए किसी और पर निर्भर भी न रहें। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातें काम संबंधित व्यक्ति या अपने सहयोगी के साथ ना करें। पैसों का सही इस्तेमाल करें।
करियर - नौकरी में उन्नति और आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
लव - पार्टनर के साथ बिताया वक्त आनंद देगा।
हेल्थ - सौंदर्य को बढ़ाएं और टिकाए रखने के लिए पैसा खर्च हो सकता है ।

  • कुंभ - FIVE OF PENTACLES

कठिन समय आने के बाद ही आपको कौन साथ देता है और कौन नहीं, यह पता चलता है। काम से जुड़े व्यक्ति पर विश्वास रखने से पहले उस व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। स्वास्थ्य संबंधित तकलीफ में सेकंड ओपिनियन लेने की जरूरत होगी। परिवार के सदस्यों में एक दूसरे के प्रति नाराजगी होने के बावजूद भी एक दूसरे का साथ देंगे।
करियर - भागीदारी के काम में निवेश किया पैसा नुकसान दे सकता है।
लव - पार्टनर्स में किसी ना किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रहेगी
हेल्थ - स्वास्थ्य संबंधित निर्णय योग्य व्यक्ति के मार्गदर्शन द्वारा ही लें।

  • मीन - TEN OF PENTACLES

आप के बढ़ते खर्च और पैसों का सही ढंग से इस्तेमाल ना करना परिवार के बुजुर्गों के लिए चिंता पैदा कर सकता है। अपने आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता लाना बहुत जरूरी होगा। परिवार के साथ बेवजह वाद-विवाद टालने की कोशिश करें। आपके परिवार के प्रति बढ़ते रोष का फायदा बाहर का व्यक्ति लेने की कोशिश कर सकता है ।
करियर - आर्थिक स्तर को सुधारने के लिए काम को नया रूप देने की आवश्यकता है।
लव - पार्टनर्स के बीच मधुर संबंध रहेंगे।
हेल्थ - परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक बदलाव आ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saturday rashifal 3 October 2020 daily horoscope in hindi pranita deshmukh dainik rashifal rashifal in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n7ww37
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें