प्रधानमंत्री मोदी ने आज 4 मंत्रालयों का जायजा लिया, कहा- देश में रक्षा उपकरण तैयार किए जाएं, लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा दी जाए

कोरोनाकाल में भी विकास कार्यों को जारी रखने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 4 अहम मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की। रक्षा, शिक्षा, ऊर्जा और नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय के अफसरों और मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें की। मोदी ने रक्षा मंत्रालय की बैठक लेते हुए कहा कि देश में ही अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों को तैयार करने पर काम करना चाहिए। वहीं लॉकडाउन के इस समय छात्रों की शिक्षा व्यवस्था न रूके इसके लिए ऑनलनाइन शिक्षा को बढ़ावा देने का आदेश दिया। इसमें टीवी और रेडियो को भी भागीदार बनाने के लिए कहा।

तकनीकी संस्थानों की मदद लें, डिफेंस के उपकरण देश में तैयार करें
मोदी ने रक्षा मंत्रालय की समीक्षा बैठक में कहा कि देश में ही सभी तरह के रक्षा उपकरणों को तैयार करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए डिजाइन तैयार करने, उन्हें विकसित करने और उनका निर्माण करने के लिए आयात पर निर्भरता कम करनी चाहिए। इसमें 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए। बोले- इसमें तकनीकी शिक्षण संस्थानों की मदद भी ली जाए। बैठक में आयुध कारखानों की कार्यप्रणाली में सुधार, खरीद प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने, रिसर्च पर फोकस करने पर भी चर्चा की गई। मोदी ने कहा कि रक्षा और एयरस्पेस मामले में देश को दुनिया के टॉप-10 देशों की सूची में शामिल करने के उद्देश्य के साथ काम किया जाना चाहिए। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व अन्य मंत्री व अफसर शामिल हुए।

बिजली के उत्पादन के क्षेत्र में कमी न आए
प्रधानमंत्री ने ऊर्जा मंत्रालय के अफसरों संग बैठक में बिजली उत्पादन पर जोर दिया। अधिकारियों से कहा कि वे सभी उपभोक्ताओं को बिजली की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम करें। ऊर्जा के क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक बैठक के दौरान बिजली वितरण कंपनियों की स्थिति में सुधार के उपायों पर भी चर्चा की गई।

कम समय में उड़ान की दिशा में काम हो
उड्‌डयन मंत्रालय की बैठक लेते हुए मोदी ने कहा कि कम समय में उड़ान की दिशा में काम करना होगा। हवाई अड्‌डों को बेहतर बनाने और अधिक राजस्व के लिए प्रोजेक्ट तैयार करना चाहिए। उन्होंने इसके लिए मंत्रालय को तीन महीनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू करके पीपीपी आधार पर 6 और हवाई अड्डों को सौंपने के लिए कहा।

ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दें
शिक्षा मंत्रालय की समीक्षा करते हुए मोदी ने ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि देशभर में लॉकडाउन के चलते छात्रों की पढ़ाई नहीं रूकनी चाहिए। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों, स्कूलों को ऑनलाइन शिक्षा की ओर बढ़ाना चाहिए। इसमें टीवी, रेडियो की मदद ली जानी चाहिए। ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल को मजबूत बनाया जाए। लाइन क्लासेज चलाए जा सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पीएमओ में विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों और अफसरों संग बैठक लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।


from Dainik Bhaskar /national/news/prime-minister-narendra-modi-reviewed-4-ministries-today-said-defense-equipment-should-be-prepared-in-the-country-online-education-should-be-given-in-lockdown-127263506.html
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें