इस हफ्ते अशुभ ग्रह योगों के कारण 7 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा समय

11 से 17 अक्टूबर के बीच चंद्रमा पर शनि और राहु की नजर पड़ेगी। जिससे विष और ग्रहण योग बनेंगे। इनके अलावा शुक्र और बुध के साथ चंद्रमा की युति भी रहेगी। इस कारण वृष, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक इन 7 राशि वालों के जॉब और बिजनेस में अनचाहे बदलाव होने की आशंका है। मेहनत और कामकाज बढ़ सकता है। तनाव और दौड़-भाग बनी रहेगी। फालतू खर्चा भी हो सकता है। इनके अलावा मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन 5 राशि वालों को सितारों का साथ भी मिल सकता है।

इस सप्ताह सितारों की स्थिति
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहेगी। इसके बाद सप्ताह के बीच के दिनों में चंद्रमा सिंह राशि में शुक्र के साथ फिर सूर्य के साथ रहेगा। इन दिनों में चंद्र-मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग भी बनेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में शनि की टेढ़ी नजर चंद्रमा पर रहेगी।


एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपके साथ कुछ ऐसा घटित होने वाला है जिससे आपको लगेगा कि किसी देवी शक्ति का आशीर्वाद आपके ऊपर है। अपनी प्रतिभाओं को पहचाने। और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली पर ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- भूमि संबंधी कार्य को लेकर कागजातों में कोई दिक्कत आ सकती है। परंतु जरा सी समझदारी और सूझबूझ से काम बन जाएंगे। रुपए-पैसे का लेनदेन ना ही करें तो अच्छा है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। कर्मचारियों के प्रति आपकी उदारता व उत्तम व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
लव- व्यवसाय और परिवार दोनों जगह तालमेल बना रहेगा। जिससे बेहतरीन वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है।

वृष - पॉजिटिव- संतोषजनक समय चल रहा है। जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। घर के नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कार्यों पर योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- परंतु यह भी ध्यान रखें कि अत्यधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएं।
व्यवसाय- पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत अधिक सावधानी पूर्वक करें। जरा सी चूक से काफी नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों की किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका लग रही है।
लव- आप पर तनाव हावी होने की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी मनोस्थिति को सामान्य बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व बुखार जैसी मौसमी परेशानी रह सकती है।

मिथुन - पॉजिटिव- परिवार के किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श में आपकी सलाह का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं। उन्हें स्वीकार करना आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा।
नेगेटिव- इस सप्ताह किसी के साथ उधारी बिल्कुल नहीं रखें। इसकी वजह से कुछ संबंध खराब हो सकते है। अपनी कटु वाणी पर भी काबू रखना अति आवश्यक है। अनजान लोगों के साथ बिल्कुल भी संपर्क ना रखें।
व्यवसाय- अपने काम के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की आवश्यकता है। क्योंकि बदलते वातावरण की वजह से अब व्यवसाय की नीतियों में भी बदलाव आ रहा है। इस समय काम पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
लव- पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय बिल्कुल भी नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। समय-समय पर आराम भी अवश्य लें।

कर्क - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। जिससे राहत महसूस होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का घर में आगमन और हास-परिहास में समय व्यतीत होना घर का माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार करना अति आवश्यक है। कोई बाहरी व्यक्ति जलन की भावना से आपके ऊपर बदनामी या आरोप की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद हल होगा। और काम पहले की तरह पुनः सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। परंतु सतर्क रहना अभी भी जरूरी है। और निवेश संबंधी कार्यों को भी स्थगित रखें।
लव- व्यवसायिक परेशानियों का प्रभाव अपने घर पर ना पड़ने दें। इससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें।

सिंह - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए यह सप्ताह उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग भी होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उससे आपके स्वास्थ्य तथा पर्सनैलिटी में बहुत अधिक सुधार आएगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उठने से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका भी लग रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से व ईगो पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।

कन्या - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। जो लोग आपके खिलाफ थे वही आपके पक्ष में आएंगे। और संबंधों में काफी सुधार आएगा। सभी काम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते चले जाएंगे।
नेगेटिव- किसी के साथ कोई वादा किया है तो उसे अवश्य पूरा करें। नहीं तो समाज में आपकी छवि बिगड़ सकती है। और कुछ लाभदायक मौके भी हाथ से निकलने की संभावना है। दिखावे की प्रवृत्ति से भी दूर रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव लाना आवश्यक है, जिससे और अधिक बेहतरीन परिणाम हासिल हो सके। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में परिणित हो सकता है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी कोई एलर्जी हो सकती हैं। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

तुला - पॉजिटिव- संतान संबंधी चल रही किसी समस्या का समाधान होने से परिवार को राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में किसी की हेल्प मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह शुभता भरा रहेगा।
नेगेटिव- अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर रखें। अचानक ही किसी खर्च के आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी चचेरे भाई से वाद-विवाद व मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। संबंधों को खराब होने से बचाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में आजकल जो विस्तार संबंधी योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें आगे के लिए न टालकर, गंभीरता से विचार करें। आपकी योजनाएं आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाली हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए अपने गुस्से व शंकालु स्वभाव पर काबू रखें। तथा सहयोगात्मक रवैया अपनाएं।
स्वास्थ्य- कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन किसी पुरानी बीमारी के उभरने की आशंका है।

वृश्चिक - पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी।
नेगेटिव- घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान करने की जरूरत है। जिससे कि वे अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। कभी-कभी आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना आने की वजह से किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। और अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना हो।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु - पॉजिटिव- धार्मिक संस्थाओं में सेवा संबंधी कार्यों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आने से राहत महसूस होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी प्रकार का निर्णय लेने में अगर दिक्कत आ रही है तो उसमें घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।
व्यवसाय- आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावना है, इसलिए प्रयासरत रहें। टैक्स और कर्ज संबंधी मामलों को स्थगित रखना ही उचित है। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अधिक कार्यभार रहेगा।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी हो सकती है।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द व बेचैनी महसूस हो सकती है। शीतल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ समय ज्ञानवर्धक व रोचक साहित्य के पठन-पाठन में व्यतीत होगा। रोज की दिनचर्या से अलग तरीके से समय व्यतीत करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर के लिए परीक्षा संबंधी समाचार प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव- कोई भी बड़ा निवेश करने से उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह सोच विचार कर ले। किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। इसलिए किसी भी नियम का उल्लंघन ना करें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा। परंतु फिर भी व्यस्तता अत्यधिक बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। नहीं तो अकारण ही मतभेद पनप सकते हैं।
लव- काम की वजह से परिवार में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती हैं। ऊर्जा वर्धक खानपान रखें।

कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय उत्तम है।
नेगेटिव- परंतु किसी पर भी विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच विचार कर ले। आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठाया जा सकता है। दोस्तों के साथ अधिक मेल मिलाप भी सिर्फ समय की बर्बादी करवाएगा।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल ना करें।
लव- पति-पत्नी का आपस में प्रेम रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है। खाने-पीने में संयम बनाकर रखें।

मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी संबंधी कोई फैसला आपके हक में हो सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ लेकर आ रही हैं। किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा आपको कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थितियां रहेंगी। अपनी कोई भी योजना सार्वजनिक ना करें। वरना कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। युवा वर्ग अपना टाइम व्यर्थ ना करके अपने भविष्य संबंधी रूपरेखा तैयार करने में लगाएं।
व्यवसाय- बाहरी व्यक्तियों की सलाह नुकसानदायक हो सकती है इसलिए बेहतर होगा कि मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के पेपर वर्क में कुछ गड़बड़ी हो सकती है।
लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal Saptahik Horoscope October 3rd Week 2020: October Weekly Rashifal 2020, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iRzPrE
via IFTTT
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें